Khata Khatauni Uttarakhand: यदि आप उत्तराखंड के नागरिक हैं और अपनी भूमि के रिकॉर्ड्स जैसे खाता, खतौनी ऑनलाइन देखना चाहते हैं, तो bhulekh.uk.gov.in आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से देख सकते हैं। यह भूलेख उत्तराखंड पोर्टल राज्य में ऐसे ही कार्यों के लिए किसानों और भूमि मालिकों को समर्पित है। राजस्व परिषद् बोर्ड देहरादून द्वारा चलित इस पोर्टल ने भूमि मामलों में स्पष्टता, दस्तावेज सत्यापन कार्य में तेजी, और किसी भी समय खाता, खतौनी जैसे महत्वपूर्ण दस्तावेजों को सरलता से डाउनलोड करने की सुविधा प्रदान की है।
इस पोर्टल पर आप खाता, खतौनी, भू-नक्शा, म्युटेशन स्टेटस की जांच, और वारिश नामा दर्ज आदि सुविधाओं का लाभ भी ले सकते हैं। यह लेख आपको कुछ सरल चरणों द्वारा बताएगा कि किस प्रकार आप खाता, खतौनी जैसे दस्तावेजों की जांच कर उन्हें डाउनलोड कर सकते हैं।
खाता: यह भूमि रजिस्ट्रेशन रिकॉर्ड होता है, जिसमें पूरा विवरण दर्ज रहता है कि किसी भी भूमि मालिक के पास कितनी जमीन उपलब्ध है।
खतौनी: यह दस्तावेज भूमि में हिस्सेदारी, मालिकाना हक, भूमि का क्षेत्रफल और भूमि खरीदना-बेचना आदि मामलों में अहम भूमिका निभाता है।
bhulekh.uk.gov.in पर खाता खतौनी देखने की प्रक्रिया
भूलेख उत्तराखंड पोर्टल पर खाता, खतौनी जैसे कागज जाँचने के लिए आपको निम्नलिखित प्रक्रिया का पालन करना पड़ेगा:
स्टेप 1. सर्व प्रथम bhulekh.uk.gov.in आधिकारिक पोर्टल पर जाएं » “Public ROR” पर क्लिक करें
Khata Khatauni Uttarakhand: खाता खतौनी उत्तराखण्ड ऑनलाइन देखें
स्टेप 2. भूलेख उत्तराखंड होमपेज पर आ जाने के बाद जिस जिले, तहसील और गांव में आपकी भूमि मौजूद है उसे चुनें।
स्टेप 3. अगले नये पेज पर निम्नलिखित विकल्पों खसरा/गाटा द्वारा, खाता संख्या द्वारा, खातेदार के नाम द्वारा, क्रेता द्वारा, विक्रेता द्वारा, म्युटेशन दिनांक द्वारा या रजिस्ट्री द्वारा में से कोई एक विकल चुनें।
स्टेप 4. विकल्प चुनने के बाद उससे जुड़ी संख्या (खसरा/गाटा संख्या) दर्ज कर “खोजें” बटन पर क्लिक करें।
स्टेप 5. खोजने की प्रक्रिया पूरी होने के बाद आपके भूमि रिकॉर्ड्स आपकी स्क्रीन पर दिखाई देंगे, उन्हें देखने और पढ़ने के लिए “उद्धरण देखें” बटन पर क्लिक करें।
स्टेप 6. भूमि संख्या पर क्लिक करने के उपरांत आप अपनी भूमि की खाता संख्या और खतौनी देख सकते हैं।
स्टेप 7. खाता, खतौनी को डाउनलोड करने के लिए “Save as PDF” बटन पर क्लिक करें।
निष्कर्ष
भूलेख उत्तराखंड एक ऐसी प्रणाली है, जिसका कार्य उत्तराखंड में सभी भूमि दस्तावेजों को ऑनलाइन उपलब्ध कराकर उन्हें डिजिटल रूप में नागरिकों तक पहुंचाना होता है। इस सुविधा का लाभ राज्य के हर जिले को 24 घण्टे मिल रहा है। यदि आपको अपनी भूमि के खाता और खतौनी जैसे दस्तावेज ऑनलाइन देखने तकलीफ़ का सामना करना पड़ रहा है, तो आप ऊपर बताए गए स्टेप्स का पालन करें।
FAQ
1. क्या भूलेख उत्तराखंड पर सभी भूमि दस्तावेज हिंदी में उपलब्ध हैं?
हां, भूलेख उत्तराखंड पर भूमि से जुड़े सभी दस्तावेज हिंदी में उपलब्ध हैं।
2. क्या भूलेख उत्तराखंड पर खाता संख्या जान सकते हैं?
हां, आप जिला, तहसील और गांव चुनकर अपनी भूमि का खाता संख्या ज्ञात कर सकते हैं।
3. भूलेख उत्तराखंड पर जमीन के असली मालिक की पहचान कैसे करें?
भूलेख उत्तराखंड पर जमीन के असली मालिक की पहचान करने के लिए आपको उस जमीन की खतौनी डाउनलोड करनी होती है।
4. उत्तराखंड में भूमि से जुड़ी शिकायतें कहाँ दर्ज कराएं?
उत्तराखंड में भूमि से जुड़ी शिकायतों के लिए आप अपने जिला राजस्व विभाग के कार्यालय जा सकते हैं।
5. भूलेख उत्तराखंड पर खाता, खतौनी डाउनलोड करने के लिए कोई शुल्क देना पड़ता है?
नहीं, यह सुविधा उत्तराखंड के सभी नागरिकों के लिए नि:शुल्क है
अस्वीकरण
यह लेख “Khata Khatauni Uttarakhand: खाता खतौनी उत्तराखण्ड ऑनलाइन देखें” के बारे में लिखा गया है तथा इस लेख का मकसद आपको ऊपर बताए गए सरल चरणों द्वारा गाइड करना है। हम भूमि मामलों में 100% सही होने का वादा नहीं करते हैं। इसलिए आपकी जिम्मेदारी है कि भूमि से जुड़ा हर काम सलाह लेकर करें। यदि यह पोस्ट अपको पसंद आई हो तो इसको उत्तराखंड के नागरिकों तक शेयर जरूर करें।
भूलेख उत्तराखंड पर शिकायत एवं सुझाव हेतु सम्पर्क सूत्र
मुख्यालय : राजस्व बोर्ड, देहरादून, उत्तराखंड राज्य राजस्व बोर्ड परिषद् अध्यक्ष : श्री आनन्द बर्द्धन (IAS) पता : देहरादून | पिन कोड : 248001 फोन नम्बर : 0135-2669415 |