Uttarakhand Bhu Naksha: भू-नक्शा उत्तराखण्ड ऑनलाइन देखें नमस्कार दोस्तों, अगर आप उत्तराखंड में किसी प्लाट, पट्टे, खेत और अन्य प्रॉपर्टी को खरीदना या कोई दूसरा काम करना चाहते हैं, तो उसके लिए आपको उस भूमि के नक्शे की आवश्यकता जरूर पड़ती है, जिससे कि आप उस भूमि के आकार का पता लगा सको। उत्तराखंड सरकार ने भूमि मामलों में स्पष्टता और तेजी लाने के लिए उत्तराखंड भू-नक्शा नामक ऑनलाइन पोर्टल शुरू किया है जिससे की राज्य के नागरिक अपने भूमि के नक्शे को मोबाइल पर ही देख कर उन्हें सेव कर सकते हैं। इसी से जुड़ी जानकारी आज हम आपको देना चाहते हैं कि किन-किन नियमों का पालन करके आप अपनी भूमि का नक्शा देखकर उसे डाउनलोड कर सकते हैं।
Bhu-Naksha Uttarakhand Portal
Post Name | Uttarakhand Bhu Naksha: भू-नक्शा उत्तराखण्ड ऑनलाइन देखें |
Issuer State | Uttarakhand |
Bhu-Naksha Uttarakhand official Links | https://bhunaksha.uk.gov.in/ |
Beneficiary | Citizens of Uttarakhand |
Total Districts Available on the Bhu-Naksha at this time | 02 |
उत्तराखण्ड डिजिटल भू-नक्शा क्या है?
उत्तराखंड भू-नक्शा एक डिजिटल कागजी नक्शा है जिसके माध्यम से आप राज्य के भीतर स्थित सभी जमीनों के टुकड़े, सीमा, आकर और स्थिति की जांच कर सकते हैं। इस उत्तराखंड भू-नक्शा पोर्टल का निर्देशन राज्य के राजस्व बोर्ड देहरादून द्वारा किया जाता है।
उत्तराखण्ड भू-नक्शे के असली फायदे
- भूमि विवाद खत्म: क्योंकि भू-नक्शा एक कानूनी दस्तावेज होता है, तो इससे भूमि की असली सीमाओं का पता चलता है जिससे भूमि विवाद खत्म हो जाता है।
- योजनाओं का लाभ: अगर आप अपनी भूमि को किसी योजना के तहत मुआवजा, ऋण या अनुदान पर देते हैं तो उसके लिए भी नक्शा चाहिए होता है।
- पारदर्शिता: जब कोई खरीददार या बिजनेसमैन कोई प्लाट, खेत या प्रॉपर्टी खरीदता है, तो भूमि के सही आकर और क्षेत्रफल का पता लगाने के लिए नक्शा देखता है, जिससे पारदर्शिता बढ़ती है।
- निर्माण कार्य में उपयोगी: यदि आपकी जमीन के पास कोई सड़क, भवन या नाले का निर्माण हो रहा हो, तो नक्शे की सहायता से उसे उचित और सीमित तरीके से कराया जा सकता है।
- मिलान में सहायक: जब भी भूमि से जुड़े अभिलेख(खसरा/खतौनी) को देखते हैं, तो उनके साथ उस भूमि का नक्शा भी देखा जाता है, जिससे जमीन के असली मालिक की पुष्टि और अधिक हो सके।
- कागज फ्री: उत्तराखंड भू-नक्शा एक डिजिटल प्लेटफार्म है जिससे कि उत्तराखंड नागरिक अब नक्शा कागजों में रखने की बजाए मोबाइल में ही डाउनलोड कर लेते हैं।
जमीन का उत्तराखंड भू-नक्शा ऑनलाइन कैसे देखें?
डिजिटल उत्तराखंड भू-नक्शा ऑनलाइन देखने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें:
1. दिए गए लिंक https://bhunaksha.uk.gov.in/ से उत्तराखंड भू-नक्शा की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाएं।
Uttarakhand Bhu Naksha: भू-नक्शा उत्तराखण्ड ऑनलाइन देखें
2. होमपेज ओपन होने पर अपना स्थायी पता (i) राज्य, (ii) जिला, (iii) तहसील और (iv) गांव चुनना है।
3. जिस गांव को आपने चुना होगा उसका नक्शा आपको नजर आएगा, उसके बाद आपको ऊपर जाकर अपना खसरा नम्बर भर करके सर्च बटन पर क्लिक करना है।
4. कुछ देर बाद उस विशिष्ट जगह का नक्शा आपकी मोबाइल स्क्रीन आ जाएगा, यदि इस नक्शे के बारे में और अधिक जानकारी लेनी हो, तो नीचे आप “Map Report” के ऑप्शन पर क्लिक कर दें।
Uttarakhand Bhu Naksha: भू-नक्शा उत्तराखण्ड ऑनलाइन देखें
5. इसके बाद नया टैब ओपन होगा, जहाँ पर आपको भू-नक्शे के साथ उस जमीन की पूरी जानकारी देखने को मिल जाती है।
6. इस नक्शे को डिजिटल रूप में डाउनलोड करने के लिए स्क्रीन के बाएं और “Show Report PDF” वाले ऑप्शन पर क्लिक कर देना है फिर नयी विंडो ओपन होगी वहां से डाउनलोड के आइकॉन पर क्लिक करना हैं।
इस समय Bhu-Naksha Uttarakhand पर उपलब्ध जिले
Districts | Availability (Yes/No) |
Dehradun | No |
Haridwar | No |
Chamoli | No |
Tehri Garhwal | No |
Pauri | Yes |
Pithoragarh | No |
Udham Singh Nagar | No |
Champawat | No |
Bageshwar | No |
Rudraprayag | No |
Nainital | No |
Almora | Yes |
Uttarkashi | No |
निष्कर्ष
उत्तराखंड के नागरिकों के लिए अब भू-नक्शा पोर्टल के जरिए राज्य में किसी भी जमीन का नक्शा डिजिटल रूप में देखना आसान हो गया है। जमीन के असली मालिक की पहचान की बात हो या फिर जमीन खरीदने या बेचने की बात हो भू-नक्शा इन सभी के लिए जरूरी दस्तावेज होता है।
भू-नक्शा उत्तराखंड का ऑफिसियल पता व नम्बर
मुख्यालय : राजस्व बोर्ड, देहरादून, उत्तराखंड राजस्व बोर्ड परिषद् अध्यक्ष : श्री आनन्द बर्द्धन (IAS) पता : देहरादून | पिन कोड : 248001 फोन नम्बर : 0135-2669415 |