Devbhoomi bhulekh: देवभूमि भूलेख ऑनलाइन देखें

Devbhoomi bhulekh: देवभूमि भूलेख ऑनलाइन देखें, देवों की नगरी उत्तराखंड में भूलेख से संबंधित जानकारी प्राप्त करने के लिए bhulekh.uk.gov.in एक ऑनलाइन पोर्टल है। इसका कार्य राज्य के सभी जिलों, तहसीलों और गांवों के भूमि रिकॉर्ड्स डिजिटल रूप में व्यवस्थित तरीके से बनाए रखना है। यह पोर्टल आपको Devbhoomi bhulekh: देवभूमि भूलेख ऑनलाइन देखें के साथ-साथ कुछ ओर अन्य महत्वपूर्ण सेवाएं भी प्रदान करता है। जैसे- खाता, खतौनी विवरण और भू-नक्शा आदि। देवभूमि भू अभिलेख पोर्टल का संचालन राज्य के राजस्व परिषद बोर्ड द्वारा किया जाता है।

इस पोर्टल के इस्तेमाल से समय, धन और मेहनत की बचत होती है। यह आर्टिकल खास तौर पर देवभूमि भूलेख उत्तराखंड ऑनलाइन देखने के लिए तैयार किया गया है, जिससे लोग सही ढंग से अपने भूमि के दस्तावेजों की जांच कर सके।

देवभूमि भूलेख की आधिकारिक लिंक्स

राजस्व बोर्ड प्रशासनिक लॉगिन क्लिक करें
जनपद प्रशासनिक लॉगिन क्लिक करें
तहसील प्रशासनिक लॉगिन क्लिक करें
तहसील म्यूटेशन लॉगिन क्लिक करें
तहसील रिपोर्ट लॉगिन क्लिक करें
स्वामित्व यूजर लॉगिन क्लिक करें
ग्राम मैपिंग यूजर लॉगिन क्लिक करें

देवभूमि भूलेख ऑनलाइन देखने की प्रक्रिया

देवभूमि भूलेख पोर्टल पर भूमि अभिलेखों की ऑनलाइन जांच करने के लिए अपको निम्न प्रक्रिया का पालन करना होगा:

1. bhulekh.uk.gov.in पर जाएं → “Public ROR” पर क्लिक करें।

2. ब्राउज़र को bhulekh.uk.gov.in के पेज पर खुलने के बाद आपको अपना 1️⃣ जिला, 2️⃣ तहसील और 3️⃣ गांव सेलेक्ट करना है।

Devbhoomi bhulekh: देवभूमि भूलेख ऑनलाइन देखें

3. आप अपने भूमि अभिलेखों की जांच 6 से 7 प्रकार से कर सकते है जैस: खसरा/गाटा द्वारा, खाता संख्या द्वारा, खातेदार के नाम द्वारा, क्रेता द्वारा, विक्रेता द्वारा, म्युटेशन दिनांक द्वारा और रजिस्ट्री द्वारा।

4. अब आगे बढ़ें और अपनी भूमि का खाता नम्बर दर्ज करें और “खोजें” बटन पर क्लिक करें।

Devbhoomi bhulekh: देवभूमि भूलेख ऑनलाइन देखें

5. कुछ देर प्रोसेस होने के बाद आपके भूमि अभिलेख से जुड़ी एक लम्बी संख्या आपके स्क्रीन पर दिखाई पड़ेगी जिसे सेलेक्ट कर “उद्धरण देखें” बटन को दबाकर ओपन कर लेना है।

6. भूमि अभिलेख संख्या पर क्लिक करने के बाद आपके सभी भूमि रिकॉर्ड्स डिजिटल प्रकार से पीडीएफ रूप में आपकी स्क्रीन पर उपलब्ध हो जाएंगे।

7. अभिलेख डाउनलोड करने के लिए “Save as PDF” बटन पर क्लिक करें।

निष्कर्ष

देवभूमि भूलेख उत्तराखंड, राज्य के नागरिकों को डिजिटल प्रकार से उनके भूमि अभिलेखों तक सरलता से पहुंचाता है। डेटा के अनुसार इस पोर्टल द्वारा अभी तक डिजिटल तरीके से 2 लाख से अधिक भूमि के दस्तावेजों का सत्यापन किया जा चुका है, जिससे भूलेख से जुड़े कामों में तेजी आई है। अब राज्य के सभी किसान और भूमि मालिक भी अपनी भूमि का विवरण, भूमि दस्तावेज में बदलाव, भूमि पंजीकरण और भूमि से जुड़ी शिकायतों आदि के लिए तहसील न जाकर bhulekh.uk.gov.in पोर्टल का इस्तेमाल कर रह हैं। जो कि एक सराहनीय काम है।

FAQ

1. देवभूमि भूलेख उत्तराखंड की सुविधा किन-किन तहसीलों के लिए उपलब्ध है?

भूलेख उत्तराखंड पोर्टल की सुविधा ध्यारी और धौलछीना तहसीलों को छोड़कर राज्य में अन्य सभी तहसील के लिए उपलब्ध है।

2. क्या देवभूमि भूलेख पोर्टल पर नागरिक लॉगिन कर सकते हैं?

नहीं, नागरिक सिर्फ भूमि से जुड़े रिकॉर्ड्स की जांच कर सकते हैं। लॉगिन सुविधा का इस्तेमाल केवल प्रशासनिक अधिकारी ही कर सकते हैं।

3. क्या इस पोर्टल पर भूमि पंजीकरण किया जा सकता है?

हाँ, आप भूलेख उत्तराखंड ऐप की सहायता से भूमि पंजीकरण कर सकते हैं।

देवभूमि भूलेख के आधिकारिक सम्पर्क सूत्र

आधिकारिक सम्पर्क सूत्र
कार्यालय: राजस्व बोर्ड,  देहरादून, उत्तराखंड
राजस्व परिषद बोर्ड अध्यक्ष: श्री आनंद बर्द्धन (IAS)
पता: देहरादून, उत्तराखंड | पिन कोड : 248001
फोन नम्बर: 0135-2669415
राजस्व सचिव: 0135 -2650190