Bhulekh Uttarakhand App: भूलेख उत्तराखंड ऐप उत्तराखंड सरकार द्वारा लांच किया गया है, जिसकी सहायता से अब उत्तराखंड का हर नागरिक डिजिटल माध्यम से उनकी भूमि के सभी रिकॉर्ड्स जैसे खसरा, खतौनी और भू-नक्शा आदि जैसी जानकारी आसानी से अपने मोबाइल पर घर बैठे ही देख सकता है। भूलेख उत्तराखंड ऐप की वजह से अब राज्य का हर भूमि स्वामी बिना किसी शुल्क और समय लगाए अपनी भूमि की हर जानकारी चंद मिनटों में प्राप्त कर सकता है।
भूलेख उत्तराखंड ऐप क्या है?
भूलेख उत्तराखंड ऐप राजस्व बोर्ड, देहरादून विभाग द्वारा तैयार किया गया है। यह ऐप डिजिटल माध्यम से राज्य के सभी जमींदारों और किसानों को उनकी भूमि से संबंधित जानकारी आसानी से प्रदान कराता है। भूलेख उत्तराखंड ऐप का मुख्य उद्देश्य “भूमि मालिकों व किसानों का समय बचाना, रोज़-रोज़ सरकारी दफ़्तरों के चक्करों, कानूनी काम में पारदर्शिता और कोर्ट-कचेरी में लगने वाले अतिरिक्त शुल्क से मुक्त करना है।” इसके साथ ही आप इस ऐप में भूमि के क्षेत्र का भी रूपांतरण कर सकते हैं।
ऐप का नाम | उत्तराखंड लैंड रिकॉर्ड्स |
जारीकर्ता | राजस्व बोर्ड देहरादून |
ऐप डाउनलोड लिंक | यहां क्लिक करें |
रिव्यूज | 10K+ |
रेटिंग्स | 4/5 |
ऐप साइज | 5.1 MB |
Bhulekh Uttarakhand App को कैसे उपयोग करें?
यह ऐप साधारण यूजर अनुभव के साथ आता है, जिससे इसे उपयोग करना बेहत ही आसान हो जाता है। नीचे दिए गए चरणों से इसे आप समझ सकते हैं:
पहला चरण- ऐप डाउनलोड करें: अपने मोबाइल पर सबसे पहले गूगल प्ले स्टोर खोलें और ‘Uttarakhand Land Records App’ लिखकर सर्च करें। सर्च के बाद आपको कुछ इस प्रकार का ऐप दिखाई देगा जिसे आपको इंस्टॉल करना है।
Bhulekh Uttarakhand App: भूलेख उत्तराखंड ऐप
जब आप भूलेख उत्तराखंड ऐप पहली बार ओपन करेंगे तो आपको कुछ इस तरह के विकल्प देखने को मिलेंगे, जिनमें से आपको सबसे पहला विकल्प चुनना है।
दूसरा चरण- अपना पता चुनें: भूमि रिकॉर्ड देखने के लिए अपना जनपद, तहसील और ग्राम चुनें।
तीसरा चरण- खसरा, गाटा संख्या या खाता संख्या दर्ज करें: अगली प्रक्रिया के लिए आप अपना खसरा या गाटा संख्या दर्ज करें और खोजें का बटन दबायें।
चौथा चरण- भूमि रिकॉर्ड डाउनलोड करें: बटन दबाते ही आपके मोबाइल में, आपकी भूमि से संबंधित सभी जानकारी जैस भौमिक अधिकार का वर्ष, खसरा संख्या, भूमि का क्षेत्रफल और अन्य जानकारियां आ जाएंगी जिन्हें आप डाउनलोड भी कर सकते हैं।
इन दिए गए सभी चरणों से आप सफलतापूर्वक भूलेख उत्तराखंड ऐप के ज़रिए अपने भूमि दस्तावेजों की जांच कर सकते हैं।
Bhulekh Uttarakhand App: भूलेख उत्तराखंड ऐप के गुण
- असली भूमि मालिक की पहचान: इस ऐप पर आप पुराने से पुराने भूमि दस्तावेजों की जांच कर असली भूमि मालिक की पहचान कर सकते हैं।
- भूमि के क्षेत्र का रूपांतरण: भूलेख उत्तराखंड ऐप आपको भूमि के क्षेत्र को कन्वर्ट करने का भी विकल्प प्रदान करता है, जिससे आप लम्बी गणना से बच सकें।
- स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन: इस ऐप के ज़रिए आप अपनी संपत्ति के लेन-देन को कानूनी रूप से सरकारी रिकॉर्ड्स में दर्ज करा सकते हो।
- लोन कैलकुलेटर: कई किसान और जमींदार अपनी भूमि पर लोन लेते हैं लेकिन उस लोन के ब्याज और ईएमआई को सही से समझ नहीं पाते, तो उन हिसाबों को समझने के लिए आप लोन कैलकुलेटर का उपयोग कर सकते हैं।
- भूमि नकल प्रिंट विकल्प: भूलेख उत्तराखंड ऐप आपको आपकी भूमि की नकल ऑनलाइन देखने के साथ-साथ उसे प्रिंट करने का भी विकल्प प्रदान करता है। जिसे आप किसी भी कानूनी काम के लिए इस्तेमाल में ले सकते हैं।
Bhulekh Uttarakhand App: भूलेख उत्तराखंड ऐप के फायदे
- समय और पैसे की बचत: इस ऐप सेवा से पहले उत्तराखंड के नागरिकों को कोर्ट-कचेरी में भूमि नकल, खसरा व खतौनी के काम में पैसे के साथ कई दिन लग जाते थे। लेकिन जब से राज्य सरकार ने यह सेवा जारी की है तब से भूमि से जुड़े कई काम मिनटों में हो जाते हैं। जिससे नागरिकों का समय और पैसे दोनों बच जाते हैं।
- पारदर्शिता: कानूनी मामलों में यह ऐप अहम रोल निभाता है, क्योंकि सभी रिकॉर्ड्स ऑनलाइन उपलब्ध होने से, इससे भूमि लेन-देन में होने वाली धोखाधड़ी की संभावनाएं कम हो जाती है।
- हर समय उपलब्ध: इस ऐप के ज़रिए आप किसी भी समय, किसी भी स्थान पर अपनी भूमि के रिकॉर्ड्स चेक कर सकते हैं।
- सरकारी सत्यापन: यह ऐप राज्य सरकार द्वारा लागू किया गया है, इसलिए इससे प्राप्त भूमि से जुड़ा कोई भी दस्तावेज विश्वसनीय और सभी जगह मान्य होगा।
निष्कर्ष
अगर आप उत्तराखंड के नागरिक हो और अपनी भूमि से जुड़े दस्तावेजों को आसानी से हासिल करना चाहते हैं, तो ‘भूलेख उत्तराखंड ऐप’ आपके लिए उपयोगी साबित हो सकता है। यहाँ से राज्य का हर भू-स्वामी पारदर्शी तरीक़े से अपने दस्तावेजों की जांच और उन्हें डाउनलोड भी कर सकता है। यह ऐप उत्तराखंड के हर जिले के भूमि रिकॉर्ड्स को ऑनलाइन दिखाने के लिए समर्पित हैं।
Bhulekh Uttarakhand App: भूलेख उत्तराखंड ऐप के लिए FAQs
1.क्या भूलेख उत्तराखंड ऐप उत्तराखंड के सभी जिलों के लिए उपलब्ध है?
हां, भूलेख उत्तराखंड ऐप उत्तराखंड राज्य के सभी जिलों के लिए उपलब्ध हैं।
2.क्या इस ऐप से ऑनलाइन जमीन की रजिस्ट्री भी कर सकते हैं?
हां, आप इस ऐप के ज़रिए अपनी भूमि को सरकारी कागजों में ऑनलाइन तरीक़े से रजिस्टर भी कर सकते हैं।
3.क्या इस से भूमि का क्षेत्रफल भी पता कर सकते हैं?
हां, आप इस ऐप के ज़रिए अपनी भूमि का क्षेत्रफल भी पता कर सकते हैं।
4.क्या यह ऐप असली भूमि मालिक का नाम, पता बता सकता है?
हां, आप किसी भी भूमि का खसरा या खाता नंबर डालकर भूमि के असली मालिक का नाम व पता देख सकते हैं।
नोट: भूमि के दस्तावेज एक संवेदनशील विषय है, इसलिए ऐप या किसी भी ऑनलाइन माध्यम से प्राप्त जानकारी की पुष्टि करना आपका कर्तव्य है।