Cane UP 2025: चेक गन्ना पर्ची & गन्ना कैलेंडर

Cane UP 2025: चेक गन्ना पर्ची & गन्ना कैलेंडर, उत्तर प्रदेश सरकार की एक डिजिटल पहल है, जिसे खास तौर पर प्रदेश के गन्ना किसानों की सुविधा के लिए बनाया गया है। किसान enquiry.caneup.in पोर्टल की हेल्प से अपनी गन्ना पर्ची (Supply Ticket), पर्ची कैलेंडर, अतिरिक्त सट्टा कैलेंडर, तौल रिकॉर्ड, भुगतान स्थिति, सर्वे विवरण, शुगर मिल का नाम, गत वर्ष तौल और गन्ना मूल्य आदि सुविधाओं का लाभ सकते हैं। जब से Cane UP पोर्टल लांच हुआ है तब से किसानों को मिल और सोसाइटी के चक्कर नहीं लगाने पड़ते वे घर बैठे ही पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी तरीके से अपने मोबाइल पर देख सकते हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Cane UP (eGanna) क्या है?

Cane UP या E-Ganna एक एप्लीकेशन/वेब पोर्टल है जिसको उत्तर प्रदेश सरकार ने UP के गन्ना किसानों के लिए चालू किया है इस पोर्टल पर किसान अपनी गन्ना पर्चीपर्ची कैलेंडरगन्ना तौलगन्ना भुगतान स्थिति और अन्य जरूरी जानकारी डिजिटली रूप में पा सकते हैं। जिसके कारण यूपी के गन्ना किसानों का काफी समय बचता है।

Cane UP पोर्टल पर गन्ना पर्ची कैसे चेक करें?

जो किसान अपने गन्ने की पर्ची को ऑनलाइन देखना चाहते हैं, वो नीचे बताए गए चरणों का पालन करें:

1. सबसे पहले यूपी गन्ना के आधिकारिक पोर्टल https://enquiry.caneup.in/ पर विजिट करें।

2. अब अपना डाटा देखने के लिए ऊपर बॉक्स में कैप्चा कोड डालकर View बटन पर क्लिक करें।

3. इसके बाद अपना खाता सर्च करने के लिए UGC कोड डालें या डिस्ट्रिक्टफैक्ट्रीविलेज और ग्रोवर नेम आदि को चुनें।

4. सभी डिटेल्स देते ही आपकी प्रोफाइल ओपन हो जाएगी, जिसमें आपको ग्रोवर नेममोबाइल नंबरअकाउंट नंबरसप्लाई सेंटर और अन्य जानकारी देखने को मिलेगी।

5. अब नीचे मेनू में जाकर सप्लाई टिकट पर क्लिक करें।

 

6. क्लिक करते ही आपकी गन्ना पर्ची ओपन हो जाएगी, जिसमें आप गन्ना पर्ची संख्यापर्ची जारी होने की तिथिगन्ना लाने की तिथि और आपूर्ति साधन आदि जानकारी देख सकते हैं।

Cane UP 2025 पोर्टल पर गन्ना पर्ची कैलेंडर कैसें देखें?

गन्ना कैलेंडर देखने के लिए नीचे बताए गए चरणों को फॉलो करें:

1. अपने मोबाइल में कैन यूपी पोर्टल https://enquiry.caneup.in/ खोलें।

2. इसके बाद कैप्चा कोड भरें फिर अपना UGC कोड या अन्य जानकारी चुनकर अपनी प्रोफाइल ओपन करें।

3. फिर नीचे दिख रही मेनू में से गन्ना कैलेंडर वाला बटन दबाएं।

Cane UP 2025: चेक गन्ना पर्ची & गन्ना कैलेंडर

4. अब लेटेस्ट गन्ना कैलेंडर ओपन हो जाएगा, जिसमें आप अपनी सभी गन्ना पर्चियों का विवरण देख सकते हैं।

घोषणा-पत्र के लिए आवश्यक दस्तावेज

घोषणा-पत्र भरते समय किसान निम्न दस्तावेज अपने साथ रखें-

  • किसान UGC आईडी
  • खतौनी संख्या/गाटा संख्या/भूमि-पुस्तिका
  • बैंक पासबुक
  • आधार कार्ड
  • आधार पंजीकृत मोबाइल नंबर

घोषणा-पत्र 2025-26 कैसे भरें?

सभी गन्ना किसान ये स्टेप्स फॉलो करके अपना घोषणा पत्र भर सकते हैं:

1. सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल https://enquiry.caneup.in/ पर जाएं।

2. कैप्चा कोड और UGC कोड डालकर अपनी प्रोफाइल में पहुंचे।

3. टॉप मेनू में दाएं ओर दिख रहे घोषणापत्र वाले बटन पर क्लिक करें।

4. अब Bank Account Number या Aadhaar Number किसी एक को चुनकर उसके लास्ट 4 अंक दर्ज कर अपना Mobile Number भरें और सत्यापित करें बटन पर क्लिक करें।

5. सत्यापित करने के बाद अपना जिलातहसील और राजस्व का नाम देखकर Save बटन पर क्लिक करें।

6. अब भूमि विवरण में आपको प्लॉट का गांवखतौनी खाता संख्यागाटा संख्यागाटा संख्या हेक्टियर में और शेयर प्रतिशत (भूमि में आपका हिस्सा) जैसी जानकारियों को बड़े ध्यानपूर्वक भरकर Add बटन पर क्लिक करना हैं।

7. इसी प्रकार से आप अपनी सभी गाटा संख्याओं के घोसणापत्र भरकर Add बटन पर क्लिक करें।

8. सहमति बॉक्स को टिक कर सभी घोषणा पत्रों को डाउनलोड कर संभाल कर रखें।

Cane UP पोर्टल पर अपनी शिकायत कैसे दर्ज करें?

डाटा करेक्शन या गन्ने से जुड़ी शिकायतों को दर्ज करने के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन करें:

1. दी गई लिंक पर क्लिक करें या अपने ब्राउजर में https://enquiry.caneup.in/ लिखकर सर्च करें।

2. अब कैप्चा कोड भरकर UGC कोड डालें OR जिलाफैक्ट्रीगांव को चुनकर अपनी प्रोफाइल में पहुंचे।

3. इसके बाद दाएं ओर मेनू में जाकर File Complaint वाले बटन को दबाएं।

4. अब इच्छा अनुसार Grievance Type में (Data Corrections/Complaint) में से किसी एक को चुनें।

5. Grievance Sub Type में किसी एक समस्या को चुनकर, Bank Account या Aadhaar Card के लास्ट 4 अंक डालें

6. अब Grievance Description में अपनी शिकायत को विस्तारपूर्वक लिखें और Communication Mode , Website ही रहेगा।

7. अंत में सभी जानकारी जैसे अपना नाममोबाइल नंबरग्रोवर फैक्टरी आदि को देख करके Submit बटन पर क्लिक करें।

आधिकारिक हेल्पलाइन नंबर 

Helpline Number: 1800-121-3203, 1800-103-5823 (Tollfree)

अस्वीकरण

Cane UP 2025: चेक गन्ना पर्ची & गन्ना कैलेंडर का मकसद Cane UP पोर्टल से जुड़ी जानकारी प्रदान करना हैं इस पोस्ट में हमने आपको गन्ना पर्ची, गन्ना कैलेंडर, गन्ना तौल और गन्ना भुगतान स्थिति से जुड़ी जानकारी को सरल और आसन भाषा में प्रदान करने की कोशिश की हैं।

Leave a Comment