Khata Khatauni Uttarakhand: उत्तराखंड के सभी नागरिक अपनी भूमि के रिकॉर्ड्स जैसे खाता, खतौनी bhulekh.uk.gov.in आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से देख सकते हैं। यह भूलेख उत्तराखंड पोर्टल राज्य में ऐसे ही कार्यों के लिए किसानों और भूमि मालिकों को समर्पित है। राजस्व परिषद् बोर्ड देहरादून द्वारा चलित इस पोर्टल ने भूमि मामलों में स्पष्टता, दस्तावेज सत्यापन कार्य में तेजी, और किसी भी समय खाता, खतौनी जैसे महत्वपूर्ण दस्तावेजों को सरलता से डाउनलोड करने की सुविधा प्रदान की है।
इस पोर्टल पर आप खाता, खतौनी, भू-नक्शा, म्युटेशन स्टेटस की जांच, और वारिश नामा दर्ज आदि सुविधाओं का लाभ भी ले सकते हैं। यह लेख आपको कुछ सरल चरणों द्वारा बताएगा कि किस प्रकार आप खाता, खतौनी जैसे दस्तावेजों की जांच कर उन्हें डाउनलोड कर सकते हैं।
bhulekh.uk.gov.in पर खाता खतौनी देखने की प्रक्रिया
भूलेख उत्तराखंड पोर्टल पर खाता, खतौनी जैसे कागज जाँचने के लिए आपको निम्नलिखित प्रक्रिया का पालन करना पड़ेगा:
स्टेप 1. सबसे पहले अपको bhulekh.uk.gov.in आधिकारिक पोर्टल पर जाना है, इसके बाद » “Public ROR” पर क्लिक करना है।
Khata Khatauni Uttarakhand: खाता/खतौनी उत्तराखण्ड ऑनलाइन देखें
स्टेप 2. भूलेख उत्तराखंड वेबसाइट के होमपेज पर आ जाने के बाद अपना जिला, तहसील और गांव का चुनाव करें।
स्टेप 3. अगले नये पेज पर निम्न विकल्पों में से खसरा/गाटा द्वारा, खाता संख्या द्वारा, खातेदार के नाम द्वारा, क्रेता द्वारा, विक्रेता द्वारा, म्युटेशन दिनांक द्वारा या रजिस्ट्री द्वारा कोई एक विकल चुनें।
स्टेप 4. इसके बाद (खसरा/गाटा संख्या) भरकर व “वर्तमान फसली” चुनकर “खोजें” बटन पर क्लिक करें।
स्टेप 5. सर्च प्रक्रिया पूरी होने के बाद आपके भूमि रिकॉर्ड्स आपकी स्क्रीन पर दिखाई देंगे, जिन्हें देखने के लिय आपको बड़ी संख्या व “उद्धरण देखें” बटन पर क्लिक करना है।
स्टेप 6. भूमि संख्या पर क्लिक करने के बाद आप अपनी भूमि की खाता/खतौनी देख सकते हैं।
स्टेप 7. खाता/खतौनी को डाउनलोड करने के लिए “Save as PDF” बटन पर क्लिक करें।
खाता खतौनी क्या है?
खाता एक प्रकार का भूमि रजिस्ट्रेशन रिकॉर्ड होता है, जिसमें जमीन का पूरा विवरण दर्ज रहता है कि किसी भी भूमि मालिक के पास कितनी जमीन उपलब्ध है तथा खतौनी भूमि में हिस्सेदारी, मालिकाना हक, भूमि का क्षेत्रफल और भूमि खरीदना-बेचना आदि मामलों में अहम भूमिका निभाती है।
निष्कर्ष
भूलेख उत्तराखंड एक ऐसी प्रणाली है, जिसका कार्य उत्तराखंड में सभी भूमि दस्तावेजों को ऑनलाइन उपलब्ध कराकर उन्हें डिजिटल रूप में नागरिकों तक पहुंचाना होता है। इस सुविधा का लाभ राज्य के हर जिले को 24 घण्टे मिल रहा है। यदि आपको अपनी भूमि के खाता और खतौनी जैसे दस्तावेज ऑनलाइन देखने तकलीफ़ का सामना करना पड़ रहा है, तो आप ऊपर बताए गए स्टेप्स का पालन करें।