Devbhoomi (Uttarakhand) bhulekh: देवभूमि भूलेख ऑनलाइन देखें, देवों की नगरी उत्तराखंड में भूलेख से संबंधित जानकारी प्राप्त करने के लिए bhulekh.uk.gov.in एक ऑनलाइन पोर्टल है। इसका कार्य राज्य के सभी जिलों, तहसीलों और गांवों के भूमि रिकॉर्ड्स डिजिटल रूप में व्यवस्थित तरीके से बनाए रखना है। यह पोर्टल आपको Devbhoomi bhulekh: देवभूमि भूलेख ऑनलाइन देखें के साथ-साथ कुछ ओर अन्य महत्वपूर्ण सेवाएं भी प्रदान करता है। जैसे- खाता, खतौनी विवरण और भू-नक्शा आदि। देवभूमि भू अभिलेख पोर्टल का संचालन राज्य के राजस्व परिषद बोर्ड द्वारा किया जाता है।
देवभूमि भूलेख ऑनलाइन देखने की प्रक्रिया
देवभूमि भूलेख पोर्टल पर भूमि अभिलेखों की ऑनलाइन जांच करने के लिए अपको निम्न प्रक्रिया का पालन करना होगा:
1. सबसे पहले bhulekh.uk.gov.in पर जाएं → और फिर “Public ROR” बटन पर क्लिक करें।
2. एस करते ही आप भूलेख उत्तराखंड पोर्टल के होमपेज पर पहुँच जाओगे, इसके बाद आपको अपना जिला, तहसील और गांव सेलेक्ट करना है।
Devbhoomi (Uttarakhand) Bhulekh: देवभूमि भूलेख ऑनलाइन देखें
3. इसके बाद आपको अपने भूमि अभिलेखों की जांच के लिए 6 से 7 प्रकार से विकल्प ऊपर दिखाई देंगे (खसरा/गाटा द्वारा, खाता संख्या द्वारा, खातेदार के नाम द्वारा, क्रेता द्वारा, विक्रेता द्वारा, म्युटेशन दिनांक द्वारा और रजिस्ट्री द्वारा) इन निम्नलिखित विकल्पों में से आपको किसी एक का चुनाव करना हैं।
4. इसके आगे आपको अपनी भूमि का खाता नम्बर दर्ज करें और “खोजें” बटन पर क्लिक करना हैं।
Devbhoomi (Uttarakhand) Bhulekh: देवभूमि भूलेख ऑनलाइन देखें
5. कुछ पल बाद आपकी भूमि से जुड़ी एक लम्बी संख्या आपके स्क्रीन पर दिखाई पड़ेगी जिसे सेलेक्ट कर “उद्धरण देखें” बटन को दबाकर ओपन कर लेना है।
6. बटन पर क्लिक करने के बाद आपके सभी भूमि रिकॉर्ड्स डिजिटल प्रकार से pdf फॉर्म में आपकी स्क्रीन पर ओपन हो जाएंगे।
7. इस भूमि रिकॉर्ड को डाउनलोड करने के लिए “Save as PDF” बटन पर क्लिक करें।
निष्कर्ष
देवभूमि भूलेख उत्तराखंड, राज्य के नागरिकों को डिजिटल प्रकार से उनके भूमि अभिलेखों तक सरलता से पहुंचाता है। अब राज्य के सभी किसान और भूमि मालिक भी अपनी भूमि का विवरण, भूमि दस्तावेज में बदलाव, भूमि पंजीकरण और भूमि से जुड़ी शिकायतों आदि के लिए तहसील न जाकर bhulekh.uk.gov.in पोर्टल का इस्तेमाल कर रह हैं। जो कि एक सराहनीय काम है।
हेल्पलाइन नंबर
यदि उत्तराखंड के किसी भी नागरिक को पोर्टल पर अपनी भूमि के रिकॉर्ड देखने करने में कोई समस्या या सुझाव देना हो, तो दिए गए आधिकारिक हेल्पलाइन पर नंबर कॉल कर सकते है धन्यवाद – 0135-2669415