Bhulekh Uttarakhand (UK): भूलेख उत्तराखंड https://bhulekh.uk.gov.in/, उत्तराखंड राज्य में भूमि से Related जानकारी तथा उनसे जुड़ी Problems के निवारण हेतु जारी किया गया एक पोर्टल है। इस पोर्टल पर राज्य के निवासी पुराने ROR (भूमि रिकॉर्ड) की जानकारी आसानी से प्राप्त कर सकते हैं। इस पोर्टल पर विशेषतः आप भूमि रिकॉर्ड की Updated जानकारी, भू-नक्शा, खसरा/खतौनी संख्या द्वारा जमीन की जानकारी, दाखिल-खारिज (Mutation) लॉगिन, ऑनलाइन राजस्व भुगतान की लॉगिन सुविधा और भूमि से संबंधित समस्याओं के लिए शिकायत दर्ज, निस्तारण जैसी सुविधाओं को एक्सेस कर सकते हैं।
उत्तराखंड में पुराने भूमि रिकॉर्ड कैसे देखें?
यूके भूलेख पोर्टल पर अपने पुराने भूमि रिकॉर्ड देखने के लिए नागरिकों को निम्नलिखित चरणों को फॉलो करना पड़ेगा-
1. सबसे पहले भूलेख उत्तराखंड की आधिकारिक वेबसाइट – https://bhulekh.uk.gov.in/ पर विजिट करें।
2. इसके बाद आपके आगे वेबसाइट को मुख्य पृष्ठ खुल जाएगा, अब दाएं ऊपर की ओर स्थित ‘Public ROR‘ पर क्लिक करें।
3. ऐसा करते ही आपके सामने एक ओर पेज खुल जाएगा, उसमें अपने जिले, तहसील और गांव का चुनाव करें।
Bhulekh Uttarakhand (UK): पुश्तैनी जमीन का रिकॉर्ड देखना हुआ आसान, ऐसे करें ऑनलाइन चेक!
4. अब अगले पेज पर पुराने भूमि रिकॉर्ड देखने के लिए दाएं ऊपर की ओर स्थित फसली वर्ष ‘1421-1426‘ का चयन करें, फिर आप इसके नीचे दिए गए निम्नलिखित विकल्पों में से किसी एक को सेलेक्ट करें।
- खसरा/गाटा द्वारा
- खाता संख्या द्वारा
- रजिस्ट्री द्वारा
- म्युटेशन दिनांक द्वारा
- विक्रेता द्वारा
- क्रेता द्वारा
- खातेदार के नाम द्वारा
5. जिस तरीके से देखना चाहते हैं उसका चयन करके अब आपको पिछले भूमि कागजों की सहायता से सर्च बॉक्स में जानकारी भरकर ‘खोजें‘ बटन पर क्लिक कर देना हैं।
6. ऐसा करते ही आपके सामने आपकी भूमि की खाता संख्या आ जाएगी, जिसे सेलेक्ट करके आपको ‘उद्धरण देखें‘ बटन पर क्लिक करना हैं।
7. बटन दबाते ही आपके सामने आपके पुराने भूमि रिकॉर्ड की सारी जानकारी आ जाएगी। जिसे आप डाउनलोड भी कर सकते हैं।
निष्कर्ष
वर्षों पुराने भूमि रिकॉर्ड (ROR) देखना आसान नहीं होता है, यदि आपको उनकी अत्यंत आवश्यता हो, तो काफी दौड़-भाग करनी पड़ती हैं। लेकिन भूलेख उत्तराखंड के इस डिजिटल पोर्टल से अब वर्षों पुराने भूमि रिकॉर्ड भी मिनटों में देखें जा सकते हैं, जिससे सभी भूमि कार्य समय पर होते हैं। इस लेख को पढ़कर आप उत्तराखंड राज्य में कितने भी पुराने भूमि के रिकॉर्ड की जांच कर सकते हैं।
आधिकारिक हेल्पलाइन नंबर
किसी भी प्रकार की भूमि संबंधित जानकारी, समस्या या समाधान के लिए आप इस पोर्टल के आधिकारिक फोन नंबर – 0135-2669415 पर कॉल कर सकते हैं।