Jamabandi.punjab.gov.in ऑनलाइन पोर्टल पंजाब सरकार द्वारा शुरू किया गया एक सरकारी भूमि अभिलेख पोर्टल है, जहां पर राज्य के नागरिक अपनी भूमि संबंधित सभी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं, इस सरकारी पोर्टल पर पंजाब के अंतर्गत आने वाली समस्त भूमि का डेटा उपलब्ध हैं। इस पोर्टल के जरिए पंजाब के नागरिक अपनी जमीन से जुड़े रिकॉर्ड्स जैसे दाखिल-खारिज (म्युटेशन), फर्द और जमाबंदी नकल, भू-नक्शा इत्यादि, आसानी से एक्सेस कर सकते हैं। इस पोर्टल का उद्देश्य राज्य के सभी भूमि रिकॉर्ड्स और संबंधित दस्तावेजों को कम्प्यूटरीकरण और डिजिटलीकरण कर पंजाब के लोगों तक पहुंचाना है।
Article Name | Jamabandi Punjab: Plrs Fard Jamabandi ऑनलाइन देखें |
Organizer | Punjab Land Records Society (PLRS) |
Department | Department of Revenue, Rehabilitation and Disaster Management, Government of Punjab |
Official website | https://jamabandi.punjab.gov.in/ |
Act | Registration of Societies Act (1860), By the Government of Punjab |
Portal Official Address | Kapurthala Road, Jalandhar (144001) |
Jamabandi Punjab पोर्टल पर उपलब्ध सेवाएं
- Request for Mutation on the basis of Inheritance
- Request for Mutation on the basis of Registered Deed
- Request for Fardbadar(Correction in Records)
- Request for Rapat
- Request for Subscription
- Mutations Status Dashboard
- Digital Signed Copy of Fard
- View Jamabandi
- View Mutation
- View Roznamcha
- Online Request for Fard
- Fard Request Status
- Mutation After Registry
- View Registry Deed
- Nakal Verification
जमाबंदी पंजाब नकल ऑनलाइन देखने की प्रक्रिया
1. सबसे पहले पंजाब जमाबंदी की आधिकारिक वेबसाइट – https://jamabandi.punjab.gov.in/ पर चले जाएं।
2. वेबसाइट के मुख्य पृष्ठ पर आपको ‘View Record‘ सेक्शन में जाकर ‘View Jamabandi (ਜਮ੍ਹਾਂਬੰਦੀ ਵੇਖੋ)‘ विकल्प पर क्लिक करना हैं।
Jamabandi Punjab: Plrs Fard Jamabandi ऑनलाइन देखें
3. अब आपके सामने एक नया पेज खुलेगा, जिसमें आपको अपने क्षेत्र का चयन करने के लिए Jamabandi Period, District, Tehsil, Village और Year का चुनाव करके Set Region के बटन पर क्लिक करना हैं।
4. इसके बाद फिर से आपके सामने एक नया पेज खुलेगा, जहां पर आपको जमाबंदी नकल देखने के लिए निम्नलिखित विकल्पों में से किसी एक का चुनाव करना हैं।
- मालिक के नाम के अनुसार (Owner Name Wise)
- खेवट संख्या के अनुसार (Khewat No. Wise)
- खसरा संख्या के अनुसार (Khasra No. Wise
- खतौनी संख्या के अनुसार (Khatouni No. Wise)
5. ऐसा करते ही उस क्षेत्र के सभी भूमि मालिकों की लिस्ट पोर्टल पर लोड हो जाएगी, फिर आपको उस लिस्ट में से अपनी भूमि का Khewat/Khasra/Khatouni नंबर या Owner Name इनमें से कोई एक को सेलेक्ट कर लेना है तथा इसके बाद कैप्चा भरकर ‘View Report (ਰਿਪੋਰਟ ਵੇਖੋ)’ बटन पर क्लिक करना हैं।
6. कुछ पल बाद आपकी भूमि की जमाबंदी नकल नीचे pdf में लोड हो जाएगी, जिसे आप Download या Print कर सामान्य कामों के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं।
फर्द की डिजिटल हस्ताक्षरित कॉपी ऑनलाइन कैसे प्राप्त करें?
पंजाब भूमि अभिलेख पोर्टल पर फर्द की डिजिटल हस्ताक्षरित कॉपी प्राप्त करने के लिए नागरिकों को निम्नलिखित प्रक्रिया का पालन करना होगा-
1. सबसे पहले आप पंजाब भूलेख के ऑफिसियल पोर्टल – https://jamabandi.punjab.gov.in/ विजिट करें।
2. यहां आने के बाद आपको होमपेज पर Online Request For Digital Fard (ਡਿਜੀਟਲ ਫਾਰਡ ਲਈ ਔਨਲਾਈਨ ਬੇਨਤੀ) सेक्शन में जाकर निम्नलिखित विकल्पों में से Owner Name wise (ਮਾਲਕ ਦੇ ਨਾਮ ਮੁਤਾਬਕ), Khewat No. wise (ਖੇਵਟ ਨੰ: ਮੁਤਾਬਕ), Khasra No. wise (ਖਸਰਾ ਨੰ: ਮੁਤਾਬਕ) या Khatouni No. wise (ਖਤੌਨੀ ਨੰ: ਮੁਤਾਬਕ) किसी एक का चुनाव करना हैं।
Jamabandi Punjab: Plrs Fard Jamabandi ऑनलाइन देखें
3. चुनाव करने के बाद आपके सामने एक नया पेज ओपन होगा, जिसमें आपको अपने क्षेत्र को सेट करने के लिए Jamabandi Period (ਜਮਬੰਦੀ ਪੀਰੀਅਡ), District (ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ), Tehsil (ਤਹਿਸੀਲ), Village (ਪਿੰਡ) और Year (ਸਾਲ) का चुनाव करके Set Region के बटन पर क्लिक करना हैं।
4. अपने क्षेत्र को सेट करने के बाद, आगे आपको एक लिस्ट देखाई देगी जहां से आपको अपनी जमीन का खाता नंबर या मालिक का नाम सेलेक्ट करके कैप्चा कोड भरकर View Report पर क्लिक कर देना हैं।
5. अब अगले पेज पर आपको Do you want Digitally Signed copy of selected Item (ਕੀ ਤੁਸੀਂ ਚੁਣੇ ਹੋਏ ਖੇਵਟ ਦੀ ) विकल्प दिखाई पड़ेगा, जिसमें आपको Yes बटन पर क्लिक कर देना हैं।
6. जैसे ही आप क्लिक कर दोगे, तो नया पेज ओपन होगा जहां पर आपको फर्द की डिजिटल हस्ताक्षरित कॉपी प्राप्त करने के लिए अपना Name, Mobile Number, E-mail, Address, District और State इत्यादि जानकारी भर देनी हैं।
Jamabandi Punjab: Plrs Fard Jamabandi ऑनलाइन देखें
7. अब नीचे आपको तीन विकल्प दिखाई देंगे (What’s App, Email और Download) जिन्हें चुनकर ‘Submit’ बटन पर क्लिक करें।
8. अब आपको फर्द की डिजिटल हस्ताक्षरित कॉपी E-mail द्वारा प्राप्त के लिए 50₹/- का भुगतान ऑनलाइन जमा करना पड़ेगा।
9. फर्द का स्टेटस चेक करने के लिए Fard Request Status सेक्शन में जाकर Request ID को दर्ज करें।
फर्द की डिजिटल हस्ताक्षरित कॉपी के लिए सर्विस चार्ज और समय
फर्द की डिजिटल हस्ताक्षरित कॉपी अपने पते या मोबाइल पर मंगवाने के लिए आपको निम्नलिखित सर्विस चार्जेस और समय लगेगा-
Service Name | Charges | Time for Delivery of Fard |
Courier/Postal Charges (within State) | ₹ 100/- per fard | 7 days |
Courier/Postal Charges (outside State) | ₹ 200/- per fard | 7 days |
Email Charges | ₹ 50/- per fard | 3 days |
पंजाब भू-नक्शा ऑनलाइन कैसे देखें
1. भू-नक्शा देखने के लिए आपको दी गई लिंक पर क्लिक करना हैं – https://jamabandi.punjab.gov.in/CadastralMap जिससे आप सीधा पंजाब कैडस्ट्रल मैप के होमपेज पर पहुंच जाओगे।
2. अब आपको अपना स्थाई पता District (ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ), Tehsil (ਤਹਿਸੀਲ) और Village (ਪਿੰਡ) का चुनाव करना हैं।
3. ऐसा करते ही चुने हुए गांव का नक्शा आपको नीचे दिखाई देगा, भू-नक्शा पूरा देखने के लिए उस पर क्लिक करें।
4. स्क्रीनशॉट लेकर आप इस भू-नक्शे को अपने मोबाइल में सेव कर सकते हैं।
पंजाब भू-नक्शा पोर्टल पर उपलब्ध जिलों की संख्या
Amritsar (ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ) | Ludhiana (ਲੁਧਿਆਣਾ) |
Barnala (ਬਰਨਾਲਾ) | Mansa (ਮਾਨਸਾ) |
Bathinda (ਬਠਿੰਡਾ) | Moga (ਮੋਗਾ) |
Faridkot (ਫਰੀਦਕੋਟ) | Pathankot (ਪਠਾਨਕੋਟ) |
Fatehgarh Sahib (ਫਤਿਹਗੜ੍ਹ ਸਾਹਿਬ) | Patiala (ਪਟਿਆਲਾ) |
Fazilka (ਫਾਜ਼ਿਲਕਾ) | Rupnagar (ਰੂਪਨਗਰ) |
Ferozepur (ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ) | S.A.S. Nagar (ਐਸ.ਏ.ਐਸ. ਨਗਰ) |
Gurdaspur (ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ) | Sangrur (ਸੰਗਰੂਰ) |
Hoshiarpur (ਹੁਸ਼ਿਆਰਪੁਰ) | Shahid Bhagatsingh Nagar (ਸ਼ਹੀਦ ਭਗਤ ਸਿੰਘ ਨਗਰ) |
Jalandhar (ਜਲੰਧਰ) | Sri Muktsar Sahib (ਸ੍ਰੀ ਮੁਕਤਸਰ ਸਾਹਿਬ) |
Kapurthala (ਕਪੂਰਥਲਾ) | Tarn Taran (ਤਰਨ ਤਾਰਨ) |
ऑनलाइन रोजनामचा देखने की प्रक्रिया
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर बाएं तरफ मेनू में जाएं और View Roznamcha पर क्लिक करें।
- क्लिक करने पर ड्रॉपडाउन मेनू में आपको दो विकल्प Rapat No. Wise और Waqiati No. Wise देखाई देंगे, जिनमें से किसी एक का चुनाव करना है।
- इसके बाद अपना क्षेत्र सेट करने के लिए Jamabandi Period, District, Tehsil, Village और Year आदि को सेलेक्ट करें।
- अगले पेज पर आपको रोजनामचा का Year और Rapat No या Waqiati No को सेलेक्ट कर लेना हैं।
- फिर आगे आपको कैप्चा कोड भरकर View Report पर क्लिक कर हैं।
- इस करते ही आपको सामने रोजनामचा की pdf ओपन हो जाएगी, जिसे अपने मोबाइल में सेव करने के लिए आपको दाएं और Download Icon पर क्लिक करना है।
निष्कर्ष
पंजाब लैंड रिकॉर्ड्स सोसाइटी (Plrs) एक सोसाइटी है, जिसे पंजाब सरकार ने (सोसाइटी पंजीकरण, अधिनियम, 1860) के तहत पंजाब में स्थापित किया है, जिसका उद्देश्य भूमि और राजस्व संबंधित मामलों में कुशल और त्वरित सेवाएं प्रदान कर राज्य, राजस्व विभाग और भारत सरकार की सहायता करना है। साथ ही यह सोसाइटी राज्य के सभी भूमि रिकॉर्ड्स और संबंधित दस्तावेजों का कम्प्यूटरीकरण और डिजिटलीकरण कर उनकी देखरेख करके उन्हें राज्य के नागरिकों को पहुंचाती है। जिससे पंजाब के नागरिक आसानी से अपने भूमि-अभिलेखों की जांच ऑनलाइन कर सकें।
पोर्टल का आधिकारिक पता व हेल्पलाइन नंबर
Department: Revenue, Rehabilitation and Disaster Management Department, Punjab Location: Director Land Records, Kapurthala Road, Jalandhar Pin Code: 144001 Phone: 0181 225 4018 |