हरियाणा के नागरिक कोर्ट-कचहरी न जाकर हरियाणा भूलेख पोर्टल पर अपनी भूमि के दस्तावेज देखते हैं और उनका सत्यापन करते हैं, जिससे उन्हें खेती के लिए अतिरिक्त समय मिल जाता है। भूलेख हरियाणा का उद्देश्य भूमि संबंधित रिकॉर्ड्स को डिजिटल तरीके से एक स्थान पर रखना है ताकि बाद में लोगों द्वारा ऑनलाइन माध्यम से मांग करने पर उन्हें दिया जा सके। इस पोर्टल को राज्य के राजस्व बोर्ड द्वारा चलाया जाता है। यदि आप नकल, नक्शा, पंजीकरण, स्टेटस और अन्य भूमि संबंधित सुविधाओं का लाभ उठाना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए सभी स्टेप्स का पालन जरूर करें।
हरियाणा पोर्टल पर उपलब्ध महत्वपूर्ण सेवाएं
सेवा का नाम | आधिकारिक लिंक |
Jamabandi Nakal for Checking | Click Here |
Get a Verifiable copy of Nakal | Click Here |
Deed Registration Appointment | Click Here |
Encumbrance Certificate | Click Here |
View Mutation Orders | Click Here |
Check Mutation Status | Click Here |
Revenue Court Status | Click Here |
View Cadastral Maps | Click Here |
Stamp Duty Calculator | Click Here |
Urban & Rural Property Records | Click Here |
भूलेख हरियाणा पोर्टल किन-किन जिलों में उपलब्ध है?
गुरुग्राम | करनाल |
फरीदाबाद | कुरुक्षेत्र |
फतेहाबाद | महेंद्रगढ़ |
यमुनानगर | नूंह |
चरखी दादरी | पलवल |
भिवानी | पंचकुला |
अंबाला | पानीपत |
हिसार | रेवाड़ी |
झज्जर | रोहतक |
जींद | सिरसा |
कैथल | सोनीपत |
भूलेख हरियाणा के फायदे
भूलेख हरियाणा पे आपको निम्न सुविधाएं मिलेंगी:
- स्टाम्प कैलकुलेटर
- लाइव जानकारी अपडेट
- भूमि दस्तावेजों तक आसान पहुँच
- समय और धन की बचत
- भूमि मामलों में पारदर्शिता और स्पष्टता
- कानूनी कार्यों में सहायता आदि।
भूलेख हरियाणा पर जमाबंदी सत्यापन प्रक्रिया
आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन जमाबंदी नकल देखने के लिए आपको निम्न प्रक्रिया का पालन करना पड़ेगा:
स्टेप 1. https://jamabandi.nic.in/ पर जाएं → “Jamabandi” पर क्लिक करें → फिर “Jamabandi Nakal for Checking” पर क्लिक करना है।
Bhulekh Haryana: हरियाणा जमाबंदी नकल
स्टेप 2. नया पेज खुलने पर आपको चुनना है कि आप कौन से तरीके से जमाबंदी नकल देखना चाहते हैं। जैसे: By Owner Name, By Khewat, By Khasra/Survey No या By Date of Mutation.
स्टेप 3. यदि आप जमाबंदी नकल को मालिक के नाम द्वारा खोजना चाहते हैं, तो By Owner Name चुनें। फिर अपना जिला, तहसील, गांव और जमाबंदी साल दर्ज करें।
Bhulekh Haryana: हरियाणा जमाबंदी नकल
स्टेप 4. सर्च प्रक्रिया पूरी होने के बाद आपको “Select Malik“बटन पर क्लिक कर चुनना है कि जमीन निजी है, खाली है या किसी विभाग की है।
Bhulekh Haryana: हरियाणा जमाबंदी नकल
स्टेप 5. आगे आपको जमाबंदी नकल देखने के लिए “Owner“, “Kashat” और “Both” इन तीनों में से कोई एक चुनना है।
Bhulekh Haryana: हरियाणा जमाबंदी नकल
स्टेप 6. आपकी स्क्रीन पर जमाबंदी नकल की पीडीएफ लिंक आ जाएगी जिसे क्लिक करके आप देख और पढ़ सकते हैं।
Bhulekh Haryana: हरियाणा जमाबंदी नकल
स्टेप 7. जमाबंदी नकल डाउनलोड करने के लिए “Take Print” बटन पर क्लिक करें।
निष्कर्ष
इस पोर्टल पर उपलब्ध भूमि रिकॉर्ड्स डिजिटल रूप में कहीं भी और कभी भी देखें और डाउनलोड किए जा सकते हैं। इसपे चाहे संपत्ति पंजीकरण करना हो या भू-नक्शा देखना हो, खसरा खतौनी देखनी हो, या जमीन से जुड़ा कोई अन्य कार्य हो सब मुमकिन है। यदि आप इस ऑनलाइन पोर्टल के जरिए अपने भूमि कागजों की जांच करने के लिए इच्छुक हैं, तो ऊपर दिए गए चरणों का पालन अवश्य करें।
FAQ
1. क्या भूलेख हरियाणा पर नकल की सत्यापित प्रति देखी जा सकती हैं?
हां, भूलेख हरियाणा पर आवेदन कर आप अपनी जमीन की सत्यापित प्रति की माँग कर सकते हैं।
2. क्या भूलेख हरियाणा पर स्टाम्प कैलकुलेटर उपलब्ध हैं?
हां, आप All Services सेक्शन में जाकर स्टाम्प कैलकुलेटर का उपयोग कर सकते हैं।
3. क्या भूलेख हरियाणा पोर्टल का कोई ऐप उपलब्ध हैं?
नहीं, इस सुविधा का लाभ सिर्फ वेबसाइट के जरिए लिया जा सकता है।
4. यदि भूलेख हरियाणा पर भूमि के असली कागज न मिले तो क्या करना चाहिए?
यदि आपको भूलेख हरियाणा पोर्टल पर जमीन के असली कागज न मिले तो अपनी तहसील में जाएं।
5. क्या भूलेख हरियाणा पोर्टल पर भूमि पंजीकरण के लिए आवेदन कर सकते हैं?
हां, इस पोर्टल आप पंजीकरण के डीड रजिस्ट्रेशन के लिए अनुरोध कर सकते हैं।
नोट: यह लेख आपको केवल “Bhulekh Haryana: हरियाणा जमाबंदी नकल कैसे देखें” गाइड करने के उद्देश्य से लिखा गया है, इसलिए दी गई जानकारी की पुष्टि करना आपकी जिम्मेदारी है यदि पोस्ट अपको पसंद आई हो तो इसको शेयर जरूर करें।